जनवरी 2016 में अलीम की गिरफ्तारी के साथ कुशीनगर और हरदोई से भी आईएसआईएस के दो अन्य संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। उस वक्त एटीएस ने दावा किया था कि यह बड़े पैमाने पर प्रदेश में आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए संदिग्धों में हरदोई का मुफ्ती हाशिम और कुशीनगर का रिजवान शामिल था।
आतंकी घटनाएं भी हो चुकी हैं लखनऊ में
इससे पहले लखनऊ में आतंकी घटनाएं भी हो चुकी है। 2007 में कचहरी के बाहर ब्लास्ट हुआ था। लखनऊ के साथ साथ वाराणसी और अयोध्या में भी कचहरी के बाहर सीरियल ब्लास्ट से सनसनी फैल गई थी। उस दौरान पकड़े गए कई आतंकी आज भी जेल में हैं।
कानपुर में मिले थे संदिग्धों के पास से मिले थे आईएसआईएस से जुड़े होने के सुबूत
कानपुर में पकड़े गए आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल के पकड़े गए आतंकियों के पास से आईएसआईएस से जुड़े होने के कई सुबूत मिले थे। एटीएस ने दो लैपटाप बरामद किया था लैपटाप में बम बनाने के वीडियो के अलावा आईएसआईएस के लिट्रेचर बरामद हुए थे। तब एटीएस ने दावा किया था कि यह आतंकी लखनऊ के आसपास 27 मार्च के बाद बड़े धमाके करने की प्लानिंग की थी।