फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दसवीं के छात्र को पढ़ाई के लिए डांटा तो लाइसेंसी बंदूक से पिता को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। 10वीं के छात्र को पढ़ाई के लिए डांटना उसके पिता को ही महंगा पड़ गया। बेटे अमन ने गुस्से में आकर पिता अखिलेश यादव की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से उन्हीं को गोली मार दी। घटना चिनहट के मटियारी गांव में रविवार सुबह साढ़े सात बजे हुई। अखिलेश का इलाज ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छात्र को तलाश रही है।
विज्ञापन

एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, अखिलेश एक निजी सुरक्षा कंपनी में गार्ड हैं। परिवारीजनों के मुताबिक, अखिलेश मॉर्निंग वॉक कर घर पहुंचे तो देखा कि अमन (19), कादिर कबाड़ी की दुकान पर बैठा था। इस पर बेटे को फटकार लगाई। इस पर अमन नाराज होकर घर गया और पिता की लाइसेंसी बंदूक लेकर बाहर निकलकर अखिलेश पर फायर झोंक दिया। जांघ में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर गिर गए।
वहीं, गोली की आवाज सुनकर परिवारीजन व अन्य पड़ोसी बाहर निकले तो अखिलेश को जख्मी देखा। लेकिन तब तक अमन भाग चुका था। घायल अखिलेश को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा रेफर कर दिया गया। एडीसीपी के मुताबिक, अखिलेश की हालत अब खतरे से बाहर है। वहीं, परिवारीजनों ने पुलिस को बताया कि अमन पढ़ाई में लापरवाही करता था, जिसे लेकर अक्सर उसके पिता नाराज रहते थे। इसी बात पर उसे फटकार लगाई थी। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें