फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री में लगी आग, धमाके से इलाके में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव के रैथा रोड कमलाबाद बढ़ौली में रविवार सुबह करीब सात बजे प्लास्टिक सामान बनाने वाली फैक्टरी में जोरदार धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। तेज धमाके से पूरा इलाका दहशत में आ गया। दमकल की 12 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार सिंह के मुताबिक फैक्टरी की न तो एनओसी थी और न ही फायर फाइटिंग के सामान थे। टीम इसकी जांच करेगी, संचालक को नोटिस देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अलीगंज एसीपी अखिलेश कुमार के मुताबिक अलीगंज निवासी सुनील बंसल की श्रीराधे मोल्डिंग इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड के नाम से प्लास्टिक फैक्टरी है। यहां कुर्सी, टेबल, फ्रिज का स्टैंड व अन्य सामान बनता है। आग की लपटें निकलती देख कर्मचारियों ने सबमर्सिबल पंप स्टार्ट कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसी बीच बीकेटी फायर स्टेशन की दमकल भी मौके पर पहुंच गई। मगर आग बढ़ते देख आसपास के फायर स्टेशन से भी गाड़ियां मंगा ली गईं। स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब तीन से चार किलोमीटर दूर से काला धुआं दिख रहा था। आग लगने के चंद मिनटों में ही दो तेज धमाके हुए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंची आग
आग इतनी तेज थी कि उसकी लपटें पास के ऑक्सीजन प्लांट तक पहुंच रही थीं। मगर दमकल कर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से समय पर आग बुझा ली गई। सीएफओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्लास्टिक का सामान होने से आग बुझाने में दिक्कत आ रही थी। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन

बीए सेट पहनकर बुझाई आग
प्लास्टिक जलने पर दमघोंटू काला धुआं निकल रहा था, जिसकी वजह से आसपास अंधेरा छा गया। दमकल कर्मियों और आसपास के लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दमकल कर्मियों ने इसके बाद बीए (ब्रीदिंग ऑपरेटस सेट) पहनकर आग बुझाने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें