फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: चार मंजिला इमारत और बिजली के गोदाम में लगी आग, कारोबारी समेत छह फंसे

Thu, 26 Sep 2024 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अमीनाबाद के लाटूश रोड पर एक चार मंजिला इमारत और बिजली के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से इमारत में छह लोग फंस गए। आग बुझाने के लिए 14 गाड़ियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
गोडाउन में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद स्थित लाटूश रोड पर चार मंजिला इमारत और बिजली के गोदाम में बृहस्पतिवार सुबह आग लगी गई। इमारत में फंसे शोरूम कारोबारी समेत सात लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। मौके पर 12 गाड़ी के साथ पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गये।

विज्ञापन


लाटूश रोड पर संजय जायसवाल का चार मंजिला मकान है। मकान के भूतल पर संजय इलेक्ट्रॉनिक नामक शोरूम है। जबकि चौथे तल पर उनका गोदाम है जिसमें प्लास्टिक कूलर और अन्य समान है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे गोदाम में आग लग गई। कुछ ही पल में धुआं दूसरी और तीसरी मंजिल में भर गया।

इमारत में  मौजूद कारोबरी संजय, पत्नी नेहा और बहन इला समेत सात लोग फंस गए। आननफानन सबने भाग कर जान बचाई। लोगों की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी 12 गाड़ियों से आग बुझाने में लग गये। देखते ही देखते आग पूरी इमारत में फैल गई। दमकल आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। कोरोना काल में भी इस इमारत में आग लगी थी तब संजय जायसवाल के पिता की दम घुटने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें