फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: अमीनाबाद बाजार में खिलौने की दुकान में आग लगने से मचा हड़कंप, लाखों का जला माल

Sat, 09 Dec 2023 08:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के अमीनाबाद बाजार में एक खिलौने की दुकान में आग लग गई। मौके पर दमकलकर्मी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
अमीनाबाद बाजार में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमीनाबाद थाने के सामने शनिवार को एक तीन मंजिला कांप्लेक्स की छत में बने स्टोर रूम में अचानक आग लग गई। आग के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसी दुकानदारों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

नाका के हाथीखाना निवासी वेद प्रकाश अग्रवाल का अमीनाबाद में तीन मंजिला मारवाड़ी कांप्लेक्स है। वेद के मुताबिक

कांप्लेक्स में उनकी साज सज्जा की दुकान है, जबकि तीसरे मंजिल की छत पर स्टोर रूम बना हुआ है, जिसमें सामान रखा हुआ था। शनिवार को दुकान पर वह, उनके परिजन, कर्मचारी व ग्राहक मौजूद थे। तभी अचानक स्टोर रूम से निकलती आग की लपटें और धुंए के गुब्बार को देख पड़ोसी दुकानदार शोर मचाने लगे। हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने वेद को घटना की जानकारी दी। इस पर आनन फानन वह व अन्य लोग दुकान से बाहर भागे।

विज्ञापन


आसपास की दुकानें भी हुईं बंद
हादसे के कारण अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर दीं। वेद ने घटना की जानकारी दमकल कर्मियों को दी और खुद व पड़ोसी दुकादारों की मदद से आग पर काबू पाने लगे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने पांच गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ढाई घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


लाखों का जला माल
एफएसओ राम कुमार रावत का कहना है स्टोर रूम में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं पीड़ित वेद प्रकाश अग्रवाल के मुताबिक आग से उनका लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें