फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: गैराज में लगी आग में एक के बाद एक कई गाड़ियों में ब्लास्ट, सात लग्जरी कारें जलकर राख

Tue, 18 Jun 2024 12:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित एक कार गैराज में मंगलवार को भीषण आग लग गई। इससे कई लग्जरी कारें आग की चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
आग की चपेट में कई कारें आ गईं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिनहट में मंगलवार को देवा रोड पर बाबा हॉस्पिटल के पीछे एक कार गैराज में आग लग गई। हादसे में एक के बाद एक कई गाड़ियों में ब्लास्ट हो गया। धमाकों की दहशत से लोग दहल उठे। दमकल कर्मी पांच गाड़ियों से आग पर काबू पाने में जुट गए।
विज्ञापन


बाबा हॉस्पिटल के पीछे यूनिक मोटर नामक कार गैराज है। मंगलवार सुबह आठ बजे गैराज में खड़ी एक सीएनजी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 20 अन्य गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया फिर गाड़ियां एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगीं।

तेज धमाके के कारण इलाके में रहने वाले लोग दहल उठे। वहां अफरातफरी मच गई। लोगों ने दमकल को घटना की सूचना दी। वे खुद भी आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। मगर ब्लास्ट होने के कारण आग विकराल हो उठी।
विज्ञापन


सात लग्जरी गाड़ियां जलकर राख
सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने राहत कार्य शुरू कर दिया है। एफएसओ गोमतीनगर सुशील यादव टीम के साथ पांच गाड़ियों से आग बुझाने में जुट गए। हादसे में जली 20 में 7 लग्जरी गाड़ियां थी। एफएसओ के मुताबिक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ है। गैराज बंद था इसलिए कर्मी आग की चपेट में आने से बच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें