फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माइनर कटने से खेतों में भरा पानी

Thu, 19 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में मंगलवार रात बिना सफाई कराए माइनर में पानी छोड़े जाने से वह उफना कर कट गई। इससे आसपास खेतों में बोई गेहूं की फसल में पानी घुस गया। बुधवार की सुबह किसी तरह किसानों ने माइनर की पटरी बांधी। किसानों का कहना है कि यदि ठीक से माइनर की सफाई कराई जाती, तो यह नौबत न आती। कटान से किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन


डीह रजबहा से खेतौधन माइनर निकली है। यह माइनर खेतौधन, पांडेय का पुरवा होते हुए गोविंदपुर के पास नाले में जाकर मिली है। एक सप्ताह पहले पांडेय पुरवा चौराहे के पास तक माइनर सफाई कराई गई। उसके आगे नाला तक माइनर की सफाई नहीं कराई गई। माइनर में पानी छोड़ दिया गया।

इससे पांडेय का पुरवा गांव के पास माइनर उफना कर कट गई। इसमें भवानी प्रसाद के खेत में बोया डेढ़ बीघा, देवनारायण का तीन बीघा, देवी प्रसाद का दो, सौखी यादव का एक बीघा गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। सूचना पर अवर अभियंता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। माइनर का पानी बंद कराया।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि खेत में एक सप्ताह पहले गेहूं बोआई की थी। पानी भर जाने से बीज का जमाव कम होगा। अब पानी सूखने के बाद दोबारा बोआई करनी पड़ेगी। अवर अभियंता रवि यादव ने बताया कि हेड से माइनर का पानी रोक दिया गया है। कटान को बंद करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें