फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बर्फीली हवाओं के झोंके से गिर कर टूट गया भगवान परशुराम का फरसा, अखिलेश यादव ने किया था मंदिर का लोकार्पण

Mon, 10 Jan 2022 01:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दो जनवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के किनारे महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था। जहां एक बड़ा सा फरसा लगाया गया था वो टूटकर गिर गया।
विज्ञापन
गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ फरसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव में ब्राह्मण वोटों को हासिल करने के लिए राजनीतिक दलों में होड़ मची हुई है। सभी दल खुद को ब्राह्मण समाज का हितैषी दिखाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। इसी के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा के 10वें चरण में दो जनवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे महुराकला गांव में भगवान परशुराम के मंदिर का लोकार्पण किया था। मंदिर के सामने 68 फीट का एक फरसा लगाया गया था जो कि तेज हवाओं के कारण रविवार को गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन


दो जनवरी को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किनारे महुराकला गांव में चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ की ओर से बनवाए गए परशुराम मंदिर का लोकार्पण समारोह कई मायनों में अहम और ऐतिहासिक रहा। सुनहरे रंग के मंदिर में भगवान परशुराम की 7.50 क्विंटल की आदमकद कांस्य प्रतिमा लगाई गई। यह मंदिर और प्रतिमा का हिस्सा जयपुर से मंगाकर मूर्तिकारों ने तैयार किया था।



इस पर लगा रेडियम रात में भी अपनी चमक बिखेरता है। करीब सौ एकड़ में फैले इस परिसर में लाइब्रेरी से लेकर धर्मशाला तक का निर्माण होगा। कार्यक्रम संयोजक व पूर्व विधायक संतोष पांडेय ने बताया था कि देश में भगवान परशुराम के मंदिर तो कई हैं, लेकिन इतना भव्य मंदिर पहली बार तैयार कराया गया है।
विज्ञापन


सपा खुद के कामों को गिनाते-गिनाते अब भगवान परशुराम की शरण में पहुंच गई है। वह भगवान परशुराम के नाम और खुद के काम को जोड़कर नई लकीर खींच रही है। इसे सपा की भाजपा के हिंदुत्व से मुकाबले की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है साथ ही यह ब्राह्मण वोटों को लुभाने की रणनीति का हिस्सा भी है।

अखिलेश यादव ने कार्यक्रम में सपा की सरकार बनने पर संस्कृत विद्यालयों का जीर्णोद्धार कराने का भी वादा किया था। इन विद्यालयों में अध्यापक से लेकर अन्य सभी पदों को भरा जाएगा। उनमें वेद पाठ के साथ ही आधुनिक विज्ञान के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें