फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्नातक और परास्नातक के अंतिम वर्ष के छात्रों को हर साल मिलेंगे टैबलेट व स्मार्टफोन

Tue, 28 Jun 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

योगी सरकार स्नातक और परास्नातक के करीब 40 लाख विद्यार्थियों को हर साल टैबलेट व स्मार्टफोन वितरित करने की योजना पर काम कर रही है। इस नीति को जल्द ही कैबिनेट में पेश करने की तैयारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में डिग्री और डिप्लोमा पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों को हर वर्ष प्राथमिकता पर स्मार्ट फोन और टैबलेट दिया जाएगा। आईटी व इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग जल्द ही इसकी नीति में कैबिनेट में पेश करेगा। अधिकारियों का मानना है कि इससे ड्रॉप आउट में कमी आएगी।

विज्ञापन


योगी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत पांच वर्ष में दो करोड़ टैबलेट और स्मार्ट फोन वितरित करने का संकल्प लिया है। हर साल 40 लाख विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाएगा। इस पर हर वर्ष 4000 करोड़ से अधिक खर्च होंगे।

सूत्रों के मुताबिक पीजी-यूजी के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को लाभ देने के बाद भी अगर टैबलेट और स्मार्ट फोन बचे तो स्नातक द्वितीय व परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियो को वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन


जो विद्यार्थी 2022-23 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेंगे, उन्हें भी आगामी पांच वर्ष में स्नातक या परास्नातक अंतिम वर्ष 2026-27 तक इस सुविधा का लाभ मिल जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें