फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों ने पार की हद, बीच सड़क पर टैंपो रुकवाकर की अश्लीलता

Sat, 22 Jul 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेखौफ हो चुके शोहदों ने अराजकता की सारी हदें पार कर दीं। हनुमान सेतु से टैंपो में बैठी युवतियों से छेड़छाड़ की। उन्हें देखकर अश्लील इशारे व कमेंट किए। युवतियों ने इन हरकतों को नजरअंदाज किया तो शोहदों का हौसला बढ़ गया। 
विज्ञापन


उन्होंने टैंपो रुकवाकर अभद्रता शुरू कर दी। किसी तरह टैंपो चालक उनके चंगुल से निकला लेकिन शोहदों की हरकतों से खौफजदा आईटीआरसी में काम करने वाली साइंटिस्ट यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो पर उतर गई और कैब बुलाकर अपने घर पहुंची।
  
युवती शिकायत लेकर हसनगंज कोतवाली पहुंची और अज्ञात शोहदों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस शोहदों की तलाश कर रही है। साइंटिस्ट मूलरूप से पश्चिम बंगाल के कोलकाता की है और यहां अलीगंज में अकेले रहती है। मंगलवार रात करीब दस बजे वह ऑफिस का काम खत्म करके परिवर्तन चौक चौराहा से कपूरथला जाने के लिए टैंपो में बैठी थी। 
विज्ञापन


उसके साथ ऑफिस की ही एक अन्य युवती और कर्मचारी भी था। टैंपो में पहले से दो-तीन सवारियां बैठी थीं। जैसे ही टैंपो हनुमान सेतु पुल पर पहुंचा, चार बाइक से आए आठ-दस शोहदे पीछे लग गए।
विज्ञापन

पहले से ही इंतजार कर रहे थे शोहदे

डेमो प‌िक
शोहदों ने युवतियों को देखकर अश्लील इशारे और टिप्पणियां करना शुरू कर दिया। एक शोहदे ने बीच सड़क पर टैंपो  रुकवा लिया और युवतियों से अश्लील बातें करने लगा। टेंपो चालक वाहन स्टार्ट करके वहां से भागा। 

शोहदों की हरकतों से घबराई साइंटिस्ट यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो पर उतर गईं। उन्होंने अपने साथी कर्मचारी को भी मदद के लिए टैंपो से उतार लिया। इसके बाद उन्होंने घर जाने के लिए कैब बुलाई। 

घर जाने के बाद साइंटिस्ट ने टैंपो सवार सहकर्मी से शोहदों के बारे में पूछा तो उसने बताया कि सभी बदमाश आईटी चौराहा पर टैंपो  आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही टैंपो वहां पहुंचा, बदमाशों ने साइंटिस्ट की तलाश शुरू कर दी। 

साइंटिस्ट का कहना है कि शोहदे उसके पीछे लगे हुए थे। उसने कहा कि जिस रास्ते पर शोहदे टैंपो के आगे-पीछे बाइक चलाकर छेड़छाड़ कर रहे थे, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 

अगर पुलिस कैमरों की फुटेज निकलवाए तो शोहदों की पहचान की जा सकती है। साइंटिस्ट शोहदों की हरकतों से इस कदर दहशत में है कि उसने सुरक्षा की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें