रोहिणी नार्थ इलाके में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवक-युवती को रोकना हवलदार को भारी पड़ गया। आरोपियों ने हवलदार की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक सब्जी मंडी में आढ़ती का काम करता है। पुलिस के मुताबिक हवलदार मंजूनाथ (44) रोहिणी नार्थ थाने में तैनात है। बुधवार सुबह वह सिपाही श्रीमन के साथ अयोध्या चौक पर पिकेट ड्यूटी कर रहा था।
इसी दौरान एक शख्स भागता हुआ उसके पास आया और बताया कि अग्रवाल स्वीट्स के पास झगड़ा हो रहा है। मंजूनाथ ने वहां पहुंच कर देखा कि होंडा कार सवार युवक-युवती गाली गलौज कर रहे। दोनों शराब के नशे में धुत थे।