मड़ियांव इलाके में सातवीं की छात्रा ने ठेला लगाने वाले व्यक्ति पर स्कूल से लौटते समय छेड़खानी और विरोध पर गालीगलौज के साथ कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगाया है। छात्रा की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खास बात यह है कि छात्रा का पिता छेड़खानी के आरोपी की रिश्तेदार से दुष्कर्म व कुकर्म के आरोप में जेल में बंद है। इस रंजिश को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, फैजुल्लागंज की एक महिला ने छितवापुर भेड़ मंडी निवासी अब्दुल वाजिद सिद्दीकी पर अपनी बेटी से सरेराह छेड़खानी, विरोध पर गालीगलौज व कपड़े फाड़ डालने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला का कहना है कि सातवीं की छात्रा उसकी बेटी बुधवार दोपहर घर लौट रही थी। रास्ते में फैजुल्लागंज बंधे पर अब्दुल वाजिद ने उसे रोककर छेड़खानी की। विरोध पर कपड़े फाड़ डाले और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।