फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ चबा डाली ऊंगली

Sat, 23 Jul 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गगरेट (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच के लिए पहुंचे पुलिस टीम पर ही हमला हो गया। युवक और उसके परिवार ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़ डाली। साथ ही उसकी ऊंगली भी चबा डाली। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के ऊना का है।
विज्ञापन


यहां क्षेत्र के गांव टटेहड़ा में मारपीट का मामला सुलझाने गई पुलिस टीम पर अचानक एक युवक ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने न सिर्फ एक हेड कांस्टेबल की उंगली चबा दी, बल्कि उनकी वर्दी तक भी फाड़ दी।

हमले में युवक के साथ उसके परिवार के सदस्यों ने भी पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वीरवार देर शाम विनय कुमार निवासी टटेहड़ा ने पुलिस में शिकायत की कि उन्हीं का पड़ोसी उनके साथ शराब के नशे में गालीगलौज कर रहा है और दराट लेकर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही हो गया हमला

इस शिकायत के आधार पर हेड कांस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हेड कांस्टेबल पुष्पिंद्र सिंह ने जब उसे समझाने की कोशिश की तो आरोपी सतविंद्र ने उन पर हमला बोल दिया।

पुष्पिंद्र का आरोप है कि इस दौरान उसके परिवार के अन्य सदस्य भी उसे मारने पर उतारू हो गए। इसी बीच आरोपी सतविंद्र ने उसके हाथ की उंगली काट खाई और उसकी वर्दी भी फाड़ दी और मौका से फरार हो गया।

उधर, सतविंद्र सिंह की पत्नी ने पुलिस थाना गगरेट में शिकायत दर्ज कर पुलिस कर्मियों पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है और उनके परिवार के साथ गालीगलौज और मारपीट की। उधर, डीएसपी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें