फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिल सकता है बढ़ा महंगाई भत्ता, चुनावी साल में लटकाने के मूड में नहीं सरकार

Sat, 23 Oct 2021 02:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी सरकार चुनावी वर्ष होने के कारण कर्मचारियों का बढ़ा हुआ भत्ता लंबे समय तक लटकाना नहीं चाहती है। ऐसे में सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते का एलान कर सकती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले तीन प्रतिशत बढ़ा डीए मिल सकता है। केंद्र सरकार की अधिसूचना शासन को मिलते ही सक्षम स्तर से निर्णय के लिए प्रस्ताव तैयार करने की तैयारी है। प्रदेश के  28 लाख कर्मचारियों व पेंशनरों को बढ़े डीए का इंतजार है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी दी गई है। राज्य सरकार केंद्र की डीए में वृद्धि को वचनबद्ध है, ऐसे में इसका भुगतान दिया जाना तय है।

केंद्र सरकार की अधिसूचना प्राप्त होते ही इसके भुगतान पर निर्णय का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्तर पर तय होगा कि डीए का भुगतान दीपावली से पहले अक्तूबर के वेतन के साथ किया जाए या इसके बाद किया जाए। चूंकि चुनावी वर्ष है इसलिए सरकार बढ़े डीए को ज्यादा लटकाना नहीं चाहेगी। कर्मचारी व पेंशनर वर्तमान में 28 फीसदी महंगाई भत्ता व महंगाई राहत पा रहे हैं। तीन प्रतिशत वृद्धि के बाद यह बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन


अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का भी इंतजार
अराजपत्रित कर्मचारियों को दिवाली से पहले 30 दिन के तदर्थ बोनस का भी इंतजार है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र ने सरकार से दिवाली से पहले डीए व बोनस का भुगतान कराने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें