फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश जारी: पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Wed, 14 Jul 2021 01:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों को मुआवजे देने का आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को 30 लाख रुपये का मुआवजा (अनुग्रह धनराशि) मिलने का रास्ता साफ हो गया है। पंचायती राज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग को ऐसे 2020 कर्मियों की सूची भेजकर मुआवजा भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।

विज्ञापन


मुआवजे के संबंधित कुछ प्रकरण कोविड राज्य सलाहकार परिषद को विचार के लिए भेजे गए हैं। इनके बारे में अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। मुआवजे का भुगतान राज्य निर्वाचन आयोग करेगा। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के एक माह के भीतर संक्रमण से मौत पर शासन की ओर से मुआवजा भुगतान संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस संबंध में 1 जून, 2021 को शासनादेश किया गया था। इसके आधार पर मुआवजे के लिए प्रदेश में कुल 3092 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारियों की ओर से पात्रता के  आधार पर 2020 कर्मियों के लिए मुआवजे की संस्तुति की गई है। अपर मुख्य मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को 2020 कर्मियों की सूची के साथ पत्र भेजकर इनके परिजनों को भुगतान के संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें