यूपी के सीएम अखिलेश यादव को चुनाव की आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। चुनाव आयोग ने उन्हें मंगलवार शाम पांच बजे तक का वक्त दिया है।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भदोही के ज्ञानपुर में रविवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था, ...सुना है बहुत पैसा बंट रहा है। मैं आपसे यही कहना चाहता हूं कि पैसा किसी से भी ले लेना लेकिन वोट सपा को ही देना।
मुख्यमंत्री के इस भाषण के बाद प्रदेश भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने नोटिस जारी किया है।
यूपी में अभी तक छह चरणों के लिए मतदान हो चुका है। सातवें व अंतिम चरण का मतदान 8 मार्च को होगा। चुनाव परिणाम की घोषणा 11 मार्च को की जाएगी।