फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: संसद व राष्ट्रपति भवन जैसी होगी राममंदिर की सुरक्षा, पूरा खाका तैयार, एसएसएफ की आठ कंपनी पहुंचीं

Tue, 12 Sep 2023 12:42 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या

सार

अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का खाका तैयार हो गया है। इसके लिए एसएसएफ की आठ कंपनियां पहुंच चुकी हैं। राम मंदिर की सुरक्षा संसद भवन और राष्ट्रपति भवन की तरह ही होगी।
विज्ञापन
अयोध्या में विशेष सुरक्षा बल का स्वागत करते सीओ अयोध्या एसपी गौतम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का भी खाका लगभग तैयार हो गया है। समारोह में पांच लाख से अधिक भक्तों के अयोध्या आने की संभावना है। साथ ही समारोह में रामजन्मभूमि परिसर में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भी सैकड़ों वीवीआईपी और दस हजार लोगों के रहने की संभावना है। इसे लेकर एसएसएफ यानी विशेष सुरक्षा बल की 80 जवानों की टोली सोमवार देर शाम अयोध्या पहुंच गई है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले एसएसएफ की आठ कंपनी रामजन्मभूमि की सुरक्षा का कमान संभाल लेंगी।

विज्ञापन


अभी रामजन्मभूमि की सुरक्षा सीआरपीएफ व पीएसी के हवाले है। इसी माह से मंदिर की सुरक्षा एसएसएफ के हवाले हो जाएगी। इसके लिए जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 80 जवानों की टोली को 12 से 16 सितंबर तक प्रशिक्षित की जाएगी। इसके बाद जवानों की अन्य टोली आएगी, जिन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद एसएसएफ के जवानों को सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - बाराबंकी में हाहाकार: मोहल्ले बने टापू, हर तरफ पानी ही पानी, लोग भूख प्यास से बेहाल, रेस्क्यू हुआ मुश्किल
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आरएसएस का शताब्दी वर्ष: दिसंबर 2024 तक हर गांव में पहुंचेगा संघ, तैयार की गई विस्तृत योजना
विज्ञापन


बताया गया कि संसद व राष्ट्रपति भवन जैसी राममंदिर की सुरक्षा का प्लान बन चुका है। अब इसे जमीन पर उतारने की तैयारी है। मंदिर की सुरक्षा में एसएसएफ के विशेष प्रशिक्षित जवानों को लगाया जाएगा। जबकि परिसर के अलग-अलग हिस्सों के सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसएफ के जवानों की अलग-अलग टुकड़ियों को दी जाएगी। ये जवान आधुनिक हथियारों से लैस होंगे।

पूरे परिसर की निगरानी के लिए एक मॉडन कंट्रोल रूम भी लगभग बनकर तैयार है। 77 करोड से अत्याधुनिक हथियार भी खरीदे जा चुके हैं। परिसर में बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉयड की स्थायी तैनाती भी की जा रही है। अभी जरूरत पड़ने पर इन टीमों को बाहर से बुलाया जाता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें