फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: इस बार नवरात्र में महंगे मिलेंगे मेवे, नारियल की 60 से 70 रुपये, काजू-बादाम की 200-300 रुपये तक बढ़ी कीमत

Tue, 01 Oct 2024 11:34 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नवरात्र में प्रयोग होने वाले नैवेद्य और फलाहार की कीमतें इस बार बढ़ गई हैं। नारियल के दाम 80 रुपये तक बढ़ गए हैं। काजू और बादाम की कीमत 200 से 300 रुपये बढ़ गई है।
विज्ञापन
- फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर इस बार देवी पूजा व व्रत करने वालों को पूजा के नैवेद्य व फलाहार के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। पूजा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले नारियल का दाम इस बार 80 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गया है। वहीं काजू और बादाम की कीमत 200 से 300 रुपये बढ़ गई है। मखाना पहले ही 1200 से 1800 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।

विज्ञापन


नवरात्र का पर्व तीन अक्तूबर से शुरू हो रहा है। ऐसे में बाजार सज गए हैं। पूजन सामग्री के साथ फलाहार व सूखे मेवे बाजार भी गर्म है। सूखे मेवों व फलाहार का थोक व्यापार करने वाले पांडेयगंज के कारोबारी प्रशांत गर्ग का कहना है कि नारियल गोला, काजू व बादाम के दाम पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बढ़े हैं। इसकी वजह वह सालाना महंगाई वृद्धि दर को बताते हैं।

ये भी पढ़ें - एक लाख के मोबाइल के लिए डिलीवरी ब्वॉय का कत्ल; शव के टुकड़े-टुकड़े कर बैग में भर दिए!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: धूप खिलते ही एक ही दिन में पारा बढ़ा छह डिग्री, आज से पूरे प्रदेश में बदल जाएगा मौसम, ये हैं पूर्वानुमान
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि थोक बाजार में पिछले साल के मुकाबले नारियल गोला की कीमत 50 रुपये, काजू और बादाम की 100 से 150 रुपये प्रति किलो बढ़ी है। वहीं, फुटकर बाजार में ये और महंगे हुए हैं। हालांकि, अन्य फलाहार सिंघाड़ा आटा, कूटू का आटा, मूंगफली, रामदाना व साबूदाना के भाव में बस मामूली अंतर है।

व्रत की खाद्य सामग्री की कीमत
 
सामग्री थोक रेट फुटकर रेट
सिंघाड़ा आटा  75 95
कूटू आटा 85 110
मूंगफली दाना 120 144
रामदाना 85  110
साबूदाना 75  90
मखाना 1200 1400 1800
नारियल गोला 200 240
किशमिश 250 280
काजू   1000 1200
बादाम     800 1000
अंजीर    1000 1200
अखरोट  1000  12000

(नोट : कीमत रुपये प्रति किलो के अनुसार।)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें