फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया विधि विवि में एक बार फिर से शुरू होगी ऑनलाइन पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की पढ़ाई एक बार फिर से ऑनलाइन मोड पर आ गई है। तीन जनवरी से बीएएलएलबी ऑनर्स और एलएलएम की पढ़ाई पूरी तरह से ऑनलाइन होगी। छात्र भले ही हॉस्टल में रहेंगे, लेकिन पढ़ाई ऑनलाइन ही करेंगे। रजिस्ट्रार अनिल कुमार मिश्रा ने इस संबंध में नोटिस जारी कर बताया कि तीन जनवरी से विधि विवि का शिक्षण कार्य ऑनलाइन शुरू होगा। हालांकि हॉस्टल और लाइब्रेरी इस दौरान खुले रहेंगे। छात्र हॉस्टल में रह तो सकते हैं, लेकिन कक्षाएं उन्हें ऑनलाइन ही अटेंड करनी होंगी।
विज्ञापन

ऑनलइन कक्षाएं 18 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके बाद कक्षाएं ऑनलाइन चलेंगी या फिर ऑफलाइन मोड में उसका निर्णय परिस्थितियों को देखकर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से विवि में डेढ़ साल तक ऑनलाइन कक्षाएं चलीं। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से कक्षाओं को ऑफलाइन किया गया। अगस्त से पांचवें वर्ष, सितंबर से चौथे, अक्टूबर से तीसरे और नवंबर से दूसरे वर्ष की पढ़ाई ऑफलाइन की गई, लेकिन एक फिर सभी वर्षों की पढ़ाई ऑनलाइन मोड में कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें