फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : तीन जोन के एडीजी समेत आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले, बृजभूषण बने लखनऊ के नए एडीजी

Sat, 01 Jan 2022 12:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राम कुमार को वाराणसी जोन नियुक्त किया गया है। इनके अलावा कुछ अन्य अधिकारियोॆं के भी तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
ट्रांसफर (सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन ने देर रात लखनऊ, बरेली और वाराणसी जोन के एडीजी समेत 8 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। लखनऊ जोन के एडीजी एसएन साबत को डीजी के पद पर पदोन्नति के बाद पावर कारपोरेशन में डीजी बनाया गया है।

विज्ञापन


बरेली जोन के एडीजी अविनाश चंद्र को फायर सर्विस का डीजी बनाया गया है। वाराणसी जोन के एडीजी बृजभूषण लखनऊ जोन के एडीजी होंगे। साइबर क्राइम के एडीजी रामकुमार वाराणसी जोन के एडीजी बनाए गए हैं।

प्रतिनियुक्ति से वापस आए सुभाष चंद्रा को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी कार्मिक राजकुमार बरेली जोन के नए एडीजी होंगे। फायर सर्विस के डीजी आनंद कुमार को कारागार विभाग का पूर्णकालिक चार्ज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले आनंद कुमार के पास फायर सर्विस के साथ कारागार का अतिरिक्त कार्यभार था। इसी तरह पीएसी के एडीजी अजय आनंद को कार्मिक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

यहां देखें सूची...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें