फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन: आसान पेपर ने विद्यार्थियों को दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईई मेन के पहले चरण का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू हुआ। पहले दिन बैचलर ऑफ आर्कीटेक्चर (बीआर्क) व बैचलर ऑफ प्लानिंग (बीप्लानिंग) के पेपर हुए।
विज्ञापन

इसमें आसान पेपर ने राहत दी। शुक्रवार से 29 जून तक बीटेक के पेपर आयोजित होंगे। इस साल से पहली बार सेक्शन बी में भी माइनस मार्किंग लागू की जा रही है।
राजधानी में छह केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।
परीक्षा कक्ष में भी उन्हें एक-एक सीट का गैप देकर बैठाया गया। परीक्षा देकर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर औसत था।
मैथ्स में कैलकुलेसन के सवाल ज्यादा थे। कुछ न्यूमेरिकल बेस्ड लेंदी क्वेशचन पूछे गए थे। जिनको हल करने में काफी समय लगा। वहीं, ड्राइंग ईजी थी। इसमें होली त्योहार से भी जुड़ी ड्राइंग करना शामिल था।
उधर, शुक्रवार को बीटेक का पेपर दो पालियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 3 से शाम छह बजे तक आयोजित किया जाएगा। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश आधा घंटे पहले दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें