रेलवे प्रशासन ने मुंबई, पंजाब, एर्नाकुलम की ट्रेनों के फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया है। सीपीआरओ ने बताया कि 05053 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस स्पेशल वाया लखनऊ 29 जुलाई तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगी। इसी तरह 05054 बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर स्पेशल वाया लखनऊ 30 जुलाई तक हर शनिवार को, 05005 गोरखपुर से अमृतसर स्पेशल वाया लखनऊ 29 जुलाई तक हर शुक्रवार को, 05006 अमृतसर गोरखपुर स्पेशल वाया लखनऊ व 05303 गोरखपुर से एर्नाकुलम स्पेशल वाया लखनऊ 30 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को तथा 05304 एर्नाकुलम से गोरखपुर स्पेशल वाया लखनऊ एक अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। (माई सिटी रिपोर्टर)