फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Violence in UP : बंद के दौरान उत्तर प्रदेश में पश्चिम से पूर्वांचल तक बवाल, कई जगह पुलिस और दंगाइयों में झड़प

Sat, 11 Jun 2022 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा/सहारनपुर

सार

इस दौरान पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक विभिन्न जिलों में बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। कुछ जगह प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकार कर भगाया।
विज्ञापन
हिंसा और बवाल... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर टिप्पणी करने के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को बंद रखा। इस दौरान पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल तक विभिन्न जिलों में बवाल हुआ। जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगह पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। कुछ जगह प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस ने उन्हें लाठियां फटकार कर भगाया।

विज्ञापन


सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद हजारों लोगों ने सड़कों पर उतर कर जामा मस्जिद से लेकर घंटाघर तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। ‘नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करो’ के साथ ‘अल्लाह हू अकबर’ के जमकर नारे लगाए गए। घंटाघर पर हंगामे के दौरान पुलिस ने भीड़ को वहां से बल का प्रयोग किया तो भीड़ ने पथराव कर दिया। घंटाघर से लौटती भीड़ ने नेहरू मार्केट, श्रीराम चौक पर दुकानों के बाहर रखे सामान को बाहर फेंक कर और बाहर खड़े वाहनों को गिराकर दुकानों का सामान लूटने का प्रयास किया। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि जुलूस निकालने वालों को पहले ही नोटिस जारी कर दिए गए थे। बिना अनुमति के जुुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया। जुलूस में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर : एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष सहित चार गिरफ्तार
शहर में भड़काऊ बयानबाजी कर लोगों को भारत बंद के समर्थन में उकसाने में एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला निवासी मुनीरगंज नजीबाबाद समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में ग्राम प्रधान मशरूफ जमाल भी शामिल है, जबकि इफ्तेखार की पत्नी एआईएमआईएम के टिकट पर नगीना विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है। पुलिस ने चारों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14-14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद : जुलूस निकालते युवाओं को रोकने पर हुई झड़प
शहर में जुमे की नमाज के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मुस्लिम समाज के युवा हाथों में झंडे लेकर तल्ख नारे लगाते हुए हाजीपुरा से नालबंद चौराहे की ओर पहुंच गए। जुलूस निकालते हुए युवाओं की टोली को पुलिस फोर्स ने रोक लिया। इस दौरान पुलिस से झड़प हो गई। मुस्लिम समाज के संभ्रांत नागरिकों ने समझा-बुझाकर युवाओं को वापस भेज दिया।

मुरादाबाद : बच्चे कर रहे थे प्रदर्शन, समझाकर घर भेजा गया
भारत बंद की अफवाह पर मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, संभल जिलों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। मुरादाबाद में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने लाठी भांजकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। डीएम और एसएसपी का कहना है कि किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है। कुछ बच्चों ने प्रदर्शन किया था, उन्हें समझाकर घर भेज दिया गया। अमरोहा के सैदनगली में भी विरोध प्रदर्शन और जुलूस निकालने पर प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लाठियों से खदेड़ दिया। रामपुर के मसवासी में मुस्लिम वर्ग से जुड़े दुकानदारों नेे अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। संभल में आशंकाओं के चलते दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। 

बरेली : मस्जिदों से 17 जून को धरने में पहुंचने की अपील
जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद में हुई तकरीर में शहर इमाम ने नूपुर की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही अगले शुक्रवार, यानी 17 जून को इस्लामिया मैदान में आयोजित धरने में पहुंचने की अपील की गई। इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) के अध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को 17 जून को धरने की अपील की थी। मौलाना तौकीर रजा के एलान के बाद शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा हुई। भीड़ इस्लामिया ग्राउंड न पहुंचे, इसलिए वहां गेट बंद करके पुलिस और आरएएफ तैनात कर दी गई। बदायूं और शाहजहांपुर में माहौल शांतिपूर्ण रहा। 

खीरी : भीरा में मुस्लिमों ने निकाला जुलूस, पुलिस नदारद
जिले भर में जहां जुमे की नमाज शांतिपूर्वक निपटी, वहीं भीरा कस्बे में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान पुलिस मौके से नदारद रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें