फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमतीनगर से चलेंगी डुप्लीकेट पुष्पक, कामाख्या और वैष्णो देवी की ट्रेनें

विज्ञापन
ट्रांसगोमती के यात्रियों को मिलेगी राहत। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से चलाएगा।
विज्ञापन

इससे ट्रांसगोमती इलाके में रहने वाले हजारों मुसाफिरों को चारबाग तक नहीं आना पड़ेगा। वहीं गोमतीनगर से ही कामाख्या व वैष्णोदेवी के लिए सीधी ट्रेनें भी इसी महीने शुरू होंगी।
यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की डीआरएम डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने दी। स्वच्छता पखवाड़े के समापन पर उन्होंने मंडल की उपलब्धियां गिनवाईं।
उन्होंने बताया कि जुगौली क्रॉसिंग पर गंदगी का अंबार था, जो अब पूरी तरह साफ है। वहां पौधरोपण भी किया गया है। वहीं रकाबगंज में भी ट्रैक किनारे हालत खराब थी, जिसे ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बनाने के लिए यह जरूरी है कि लोग भी अपनी भूमिका को समझें। उन्होंने बताया कि पखवाड़े में 40 स्टेशनों, आठ रेलवे अस्पतालों, 13 ट्रेनों व 11 रेलवे कॉलोनियों में अभियान चलाए गए।
ट्रेनों के बाबत उन्होंने बताया कि डुप्लीकेट पुष्पक एक्सप्रेस से जंक्शन से चलने वाली पुष्पक पर लोड घटेगा। गोमतीनगर, चिनहट, महानगर, इंदिरानगर में रहने वालों को चारबाग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रेलवे बोर्ड ने गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से मुंबई के अलावा वैष्णोदेवी और कामाख्या के लिए तीन जोड़ी ट्रेनों को चलाने की मंजूरी दे दी है। जो इसी महीने से शुरू हो सकती हैं।
डीआरएम ने कहा कि चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनें और यात्रियों के दबाव को कम करने के मकसद से प्रस्ताव पर मंजूरी मिली है। नोटिफिकेशन जारी होते ही ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विस्टाडोम कोच को हरी झंडी, बुकिंग जल्द
दुधवा के जंगलों के मनोहारी दृश्यों को विस्टाडोम कोचों में बैठकर देखने का सपना इसी महीने पूरा होगा। ट्रेन का ट्रायल पहले ही हो चुका है। डीआरएम डॉ. अग्निहोत्री ने बताया कि इन बोगियों को फिलहाल रेगुलर ट्रेन में लगाकर चलाया जाएगा। जिसकी हरी झंडी मिल चुकी है और नोटिफिकेशन होते ही बुकिंग शुरू कर दी जाएगी। इतना ही नहीं इसके बाद पैकेज भी बनाए जाएंगे, यात्रियों को लखनऊ से दुधवा ले जाकर यात्रा करवाने और वापस लाने की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें