फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा पड़ने से पहले ही पहली दिसंबर से श्रमजीवी सहित 13 जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कटौती

विज्ञापन
कोहरे से पहले ही ट्रेनों के फेरों में कटौती। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
कोहरा पड़ने से पहले रेलवे ने पहली दिसंबर से श्रमजीवी सहित 13 जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कटौती के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, पटना-कोटा एक्सप्रेस का रूट भी बदलेगा।
विज्ञापन

रेलवे हर साल कोहरे में ट्रेनों के फेरे कम करता है।
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में लखनऊ-प्रतापगढ़ डीएमयू समेत दर्जनभर पैसेंजर ट्रेनें तो चार साल से निरस्त अब 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरों में एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कमी की गई है।
वहीं, 03237 और 03239 पटना-कोटा एक्सप्रेस शुक्रवार को छोड़कर बाकी दिनों में बदले रूट कानपुर, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

ट्रेन 03238 व 03240 कोटा-पटना एक्सप्रेस शनिवार को छोड़ बाकी दिन भरतपुर, अछनेर, मथुरा, कासगंज, फर्रूखाबाद, कानपुर के रास्ते लखनऊ आएगी।
इन ट्रेनों के फेरे हुए कम
ट्रेन 05203 बरौनी-लखनऊ स्पेशल के फेरे में मंगलवार को कमी की गई। 05204 लखनऊ-बरौनी स्पेशल बुधवार, 03307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट किसान एक्सप्रेस गुरुवार, 03308 फिरोजपुर कैंट धनबाद किसान एक्सप्रेस शनिवार, 02391 राजगीर नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस सोमवार, 02392 नई दिल्ली राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस मंगलवार, 03239 पटना-कोटा स्पेशल शुक्रवार, 03240 कोटा-पटना स्पेशल शनिवार, 03257 दानापुर-आनंद विहार स्पेशल गुरुवार, 03258 आनंद विहार दानापुर स्पेशल शुक्रवार, 02553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस मंगलवार, 02554 नई दिल्ली- सहरसा वैशाली एक्सप्रेस बुधवार, 02561 जयनगर नई दिल्ली स्पेशल गुरुवार, 02562 नई दिल्ली जयनगर स्पेशल शुक्रवार, 02557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बुधवार और 02558 आनंद विहार-मुजफ्फररपुर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस गुरुवार को नहीं चलेगी।
लखनऊ से वाराणसी का सफर 4.10 घंटे में होगा पूरा
वरुणा एक्सप्रेस को रेलवे स्थायी रूप से निरस्त करेगा। इसकी जगह लखनऊ से वाराणसी के बीच शटल ट्रेन चलाएगा। यह महज 4.10 घंटे में सफर पूरा कर लेगी। इसे नवरात्र से शुरू करने की तैयारी है। यह कन्वेंशनल कोच वाली इंटरसिटी ट्रेन होगी जो राजधानी की रफ्तार से चलेगी। डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस वर्तमान में वाराणसी से लखनऊ पहुंचने में सबसे कम समय लेती है। यह 4.05 घंटे में लखनऊ पहुंच जाती है। राजधानी एक्सप्रेस रात 1.40 बजे वाराणसी से चलकर सुबह 5.45 बजे लखनऊ पहुंचती है। ऐसे में उत्तर रेलवे प्रशासन सुबह छह बजे वाराणसी से शटल ट्रेन चलाएगा। जो चार घंटे दस मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी। शटल ट्रेन चलाने का आदेश रेलवे बोर्ड द्वारा जारी कर दिया है। इसका टाइमटेबल भी तैयार हो गया है। गाड़ी जौनपुर सुबह 6.58 बजे, सुलतानपुर सुबह 7.56 बजे, निहालगढ़ सुबह 8.38 बजे होते हुए लखनऊ 10.10 बजे पहुंच जाएगी। जबकि लखनऊ से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10.10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। ट्रेन निहालगढ़ में शाम 7.16 बजे, सुलतानपुर में 7.56 बजे और जौनपुर में रात 8.55 बजे पहुंचेगी। श्रीकृष्णानगर का ठहराव समाप्त हो जाएगा।
बदले रूट से चलेंगी पूर्वोत्तर भारत की ट्रेनें
पूर्वोत्तर भारत की ट्रेनें पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अलीपुर द्वार मंडल के कोललग्राम गुमानीहट खंड पर नॉन इंटरलॉकिंग के चलते प्रभावित रहेंगे। नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (02504) पांच व छह अक्तूबर को, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस (02506) तीन अक्तूबर को तथा पांच अक्तूबर को लालगढ़ से चलने वाली 05910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ रानीनगर जलपाई गुड़ी वाई लेग मथाभंगा न्यू कूच विहार के रास्ते चलाई जाएंगी। पहली अक्तूबर को जम्मूतवी गुवाहाटी स्पेशल (05654) इसी रूट से चलेगी और मैनागुड़ी व मथाभंगा स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव मिलेगा। पांच व छह अक्तूबर को डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02503), चार अक्तूबर को डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (02505) चलाई जाएगी। जबकि कामाख्या माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस बदले हुए रूट समुकतला अलीपुर द्वार सिलीगुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
पांच अक्तूबर को नाहरलागुन आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस (04075), तीन अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस नाहरलागुन एक्सप्रेस (04076), आठ अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस कामाख्या एक्सप्रेस (05622), सात अक्तूबर 05621 कामाख्या आनन्द विहार टर्मिनस, चार अक्तूबर को लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस (0591), छह अक्तूबर को डिब्रूगढ़ लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस (05909), छह अक्तूबर को गुवाहाटी जम्मूतवी एक्सप्रेस (05653), आठ अक्तूबर को जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस (05654), चार अक्तूबर को उदयपुर कामाख्या एक्सप्रेस (09709) तथा सात अक्तूबर को कामाख्या उदयपुर एक्सप्रेस (09710) निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें