फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: ऐशबाग में फायरिंग, युवक के पैर मे लगी गोली, पुलिस कर रही पड़ताल 

Sat, 13 Nov 2021 12:32 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजन ने बताया की किसने गोली मारी यह वह नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
घायल युवक को अस्पताल में कराया गया भर्ती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार खाला के ऐशबाग स्थित कोयला मंडी मे नशे मे धुत बदमाश ने युवक को फायरिंग कर दी। देर रात हुए वारदात में शिवम को गोली लग गई। पैर में गोली लगने से शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। परिवारीजनों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीआरवी ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वही बाजार खाला पुलिस मौके पर पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


परिवारीजन के मुताबिक शिवम घर में ही तीन दिन पहले काव्य पराठे की दुकान खोला था। रात में दुकान पर मौजूद था। इस बीच नशे में धुत एक व्यक्ति निकला, उसने शिवम पर फायर झोंक दी। पैर में गोली लगने शिवम मौके पर ही गिर पड़ा। यह देख आरोपित भाग निकला। 

घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने पड़ताल शुरू की। परिवारीजन ने बताया की किसने गोली मारी यह वह नहीं जानते हैं। शिवम की हालत ट्रामा में नाजुक बताई जा रही है। वहीं, इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश सिंह ने बताया कि घर वालों ने अभी तक न कोई तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें