फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिरुद्घ सिंह बने यूपी लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष

Fri, 11 Mar 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राज्यपाल राम नाईक ने गोविंद बल्लभ पंत महाविद्यालय बदायूं के प्राचार्य डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव को यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) का नया चेयरमैन बनाया गया है।
विज्ञापन


14 अक्टूबर को हाईकोर्ट ने आयोग के तत्कालीन चेयरमैन डॉ. अनिल यादव की नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

यादव की नियुक्ति को रद्द होने के करीब तीन सप्ताह बाद सरकार ने 7 नवंबर को आयोग के सदस्य एसके जैन को तीन महीने के लिए आयोग का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया।

राज्यपाल ने जैन को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाने की मंजूरी देने के साथ साथ सरकार को निर्देशित किया था कि वह नियमित अध्यक्ष के चयन की कार्यवाही तीन महीने में पूरा करे। मगर सरकार यह कार्यवाही तय समय में नहीं कर सकी। जैन का तीन महीने का कार्यकाल फरवरी में पूरा हो गया।
विज्ञापन


इसके बाद सरकार ने फिर जैन का तीन महीने का कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा। मगर, इस बार राज्यपाल ने जैन का कार्यकाल एक महीने के लिए ही बढ़ाया और सरकार से इसी बीच नियमित अध्यक्ष का चयन करने को निर्देशित किया।
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की सहमति के बाद राज्यपाल को भेजा प्रस्ताव

राज्यपाल राम नाईक - फोटो : amar ujala
जैन का एक महीने का बढ़ाया हुआ कार्यकाल भी नौ मार्च को पूरा हो गया। इस बीच मुख्य सचिव आलोक रंजन की अध्यक्षता वाली समिति ने नियमित अध्यक्ष के चयन की कार्यवाही आगे बढ़ाई।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सहमति के बाद सरकार ने डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव को आयोग का चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा था।

राज्यपाल ने शुक्रवार को डॉ. अनिरुद्ध को नियमित अध्यक्ष नियुक्त करने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। प्रमुख सचिव कार्मिक केएस अटोरिया ने बताया कि शासन की ओर से नियुक्ति संबंधी कार्यवाही की जा रही है।

डबल एमए हैं डॉ. अनिरुद्ध
आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन डॉ. अनिरुद्ध सिंह यादव सैन्य विज्ञान और राजनीतिशास्त्र में परास्नातक हैं। वह परास्नातक में गोल्ड मेडिलिस्ट भी हैं। यादव ने एलएलबी के साथ पीएचडी भी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें