डॉ. गिरीश चंद्र और डॉ. सुमित कुमार।
- फोटो : amar ujala
रामसागर मिश्रा अस्पताल में 25 सदस्यीय स्वास्थ्य कर्मियों की टीम के लीडर और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. गिरीश चंद्र पांडे पिछले 28 दिनों से अपनी पत्नी अंशु पांडे और 13 साल की पुत्री अनन्या से दूर रहकर मरीजों की सेवा में लगे हैं।
इसी प्रकार अस्पताल के नोडल ऑफिसर डॉ. सुमित कुमार महाराज अपनी पत्नी मृदुला शर्मा और पुत्री शुभी और शांभवी से पिछले 28 दिनों से दूर हैं। इन दोनों डॉक्टरों की सेवा और मेहनत का ही परिणाम है कि अस्पताल से करोना वायरस से पीड़ित 29 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।
इन दोनों डॉक्टरों स्टाफ नर्स और सफाईकर्मियों की इस लगन की सराहना उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, सांसद कौशल किशोर, विधायक अविनाश त्रिवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि कर चुके हैं।
दिलीप कुमार व मुन्ना अरोड़ा।
- फोटो : amar ujala
राम सागर मिश्रा अस्पताल में सफाईकर्मी के पद पर काम करने वाले दिलीप कुमार जसवंतनगर बिसवा सीतापुर के पिता लाल दास की 15 अप्रैल को मौत हो गई, इसके बावजूद दिलीप कुमार लगातार अस्पताल में कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों की सेवा में लगे हैं।
इसी अस्पताल में मुन्ना अरोड़ा निवासी बिसवा सीतापुर सफाईकर्मी के पद पर तैनात हैं। मुन्ना की माता सुनीता कुमारी की कुछ दिनों पहले मौत हो गई है, इसके बावजूद मुन्ना लगातार 28 दिनों से घर-परिवार से दूर रहकर कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों की सेवा में लगे हैं।