फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल अटेंडेंस: बेसिक शिक्षकों का निदेशालय घेराव स्थगित, कमेटी की रिपोर्ट आने तक नहीं देंगे ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 25 Jul 2024 06:02 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Digital Attendance:यूपी के बेसिक शिक्षकों ने 29 जुलाई को होने वाले निदेशालय घेराव कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। कमेटी ने फैसला लिया है कमेटी गठन और रिपोर्ट आने तक शिक्षक डिजिटल अटेंडेंस नहीं देंगे। 
विज्ञापन
ऑनलाइन हाजिरी नहीं देंगे शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस समेत अन्य मांगों को लेकर 29 जुलाई को निदेशालय घेराव का निर्णय फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। शिक्षकों ने इस मामले में जल्द कमेटी के गठन और उसकी रिपोर्ट देने की मांग की है। साथ ही रिपोर्ट न आने तक डिजिटल अटेंडेंस न लगाने न ही प्रार्थना सभा की सेल्फी भेजने का पूर्व का निर्णय बरकरार रहेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में आठ जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस लगाने का निर्देश जारी हुआ था। इसे लेकर शिक्षकों ने पूरे प्रदेश में धरना, विरोध-प्रदर्शन किया था। साथ ही शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा का गठन किया था। इस बीच कुछ शिक्षक संगठनों की मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह व संयुक्त मोर्चा की महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा के साथ बैठक हुई थी।

इसमें डिजिटल अटेंडेंस को स्थगित करने, एक कमेटी के गठन और शिक्षकों की अन्य मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की बात कही गई थी। हालांकि संयुक्त मोर्चा 29 जुलाई को निदेशालय घेराव पर अड़ा हुआ था। इस क्रम में हाल में हुई बैठक में यह तय किया गया कि महानिदेशक द्वारा बैठक की कार्यवाही मोबाइल मैसेज के माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। सभी घटक संगठनों के प्रतिनिधि इससे सहमत हैं।
विज्ञापन


महानिदेशक ने बताया है कि समिति जल्द गठित होगी। इसमें शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी होंगे। अन्य समस्या समाधान का भी भरोसा दिया गया है। संयुक्त मोर्चा के सह संयोजक अनिल यादव ने बताया कि इसे देखते हुए 29 जुलाई का निदेशालय घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि शिक्षक न तो डिजिटल अटेंडेंस देंगे, न ही प्रार्थना सभा की सेल्फी भेजेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें