डीआईजी लखनऊ ने हरदोई के एसपी की गाड़ी चोरी होने के मामले में जांच की प्रति आरटीआई में देने से इंकार कर दिया है।
सोशल एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने एसपी हरदोई राजीव महरोत्रा की सरकारी गाड़ी चोरी होने के बारे में डीआईजी प्रवीण की तरफ से दी गई जांच की कॉपी की मांग की थी।
लेकिन डीआईजी ऑफिस के जन सूचना अधिकारी ने ये सूचना देने से इंकार कर दिया है और तर्क दिया है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना चल रही है। इसलिए इसकी सूचना नहीं दी जा सकती।
वहीं नूतन ठाकुर ने अधिकारियों को भेजी गई अपली में कहा है कि उन्होंने मुकदमे की जानकारी नहीं बल्कि गाड़ी चोरी के बारे में जो जांच की गई है उसके अभिलेख मांगे हैं।
नूतन का मानना है कि डीआईजी रेंज लखनऊ की जांच में लीपापोती की गई है, जिसके चलते सूचना दिए जाने से इंकार किया जा रहा है।