केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : twitter: @dpradhanbjp
केंद्रीय शिक्षा मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि समाजवादी इत्र की दुर्गंध ऐसी फैली है कि अब लाल टोपी वाले पीठ दिखाकर भाग रहे हैं। जनता प्रदेश को बदहाली के रास्ते पर छोड़ने वाली सपा का विधानसभा चुनाव में बुरा हाल करेगी।
धर्मेंद्र प्रधान ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश के लिए रेड अलर्ट बने लाल टोपी वालों को उनके ही इत्र की दुर्गंध ने इस कदर शर्मसार किया है कि वे अब प्रदेश की जनता को चेहरा नहीं दिखा पा रहे हैं। जनता को लाल टोपी वालों से सावधान रहना होगा।
ताल ठोंकना, गुंडागर्दी और आतंक ही इनकी पहचान है। भाजपा तो विनम्रता से जन विश्वास प्राप्त करने के लिए यात्रा निकाल रही है। योगी सरकार में ताल ठोंककर रेड अलर्ट करने वाले असामाजिक तत्व पीठ दिखाकर भाग रहे हैं।