फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह लोग मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। कोरोना मुक्त होने के बाद जिले में अचानक बुधवार देर शाम छह कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर हड़कंप मच गया। सभी संक्रमित फुरसतगंज के इंदिरा गांधी उड़ान एकेडमी के प्रशिक्षु हैं। रिपोर्ट मिलते ही सभी को संस्थान के भीतर आइसोलेट कर दिया गया है। संक्रमितों में से पांच को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।
विज्ञापन

फुरसतगंज स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उडान एकेडमी की एक प्रशिक्षु छात्रा दो अक्तूबर को अपने घर दिल्ली से संस्थान पहुंची थी। इसके बाद उसे सर्दी जुकाम के साथ बुखार आ गया। कई दिनों तक स्थानीय स्तर पर दवा लेने के बाद आराम नहीं होने पर छात्रा लखनऊ गई। वहां एक अधिकृत पैथॉलाजी में जांच कराया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकली।
रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद वह बिना संस्थान को सूचित किए लखनऊ से ही दिल्ली चली गई। दूसरे दिन रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तब विभाग द्वारा संस्थान में कैंप आयोजित कर 240 लोगों की सैंपलिंग कराई गई। बुधवार देर रात आई रिपोर्ट में छह पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिले लोगों में से पांच को कोरोना वैक्सीन की दोनों तो एक को पहली डोज लगी है। काफी दिनों बाद एक साथ छह लोगों के संक्रमित होने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। विभाग की ओर से सभी संक्रमितों को संस्थान में ही आइसोलेट कर उपचार की व्यवस्था कराई गई है।
सभी हैं स्वस्थ
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पॉजिटिव मिले सभी पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बताया कि मेडिकल की एक टीम लगा दी गई है जो उनकी नियमित निगरानी व उपचार का काम कर रही है। संस्थान को सैनिटाइजेशन के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें