फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कदम आगे बढ़ी 29,334 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया

Fri, 15 May 2015 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च प्राइमरी स्कूलों में विज्ञान-गणित के 29,334 पदों पर भर्ती के लिए शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने पर शुक्रवार को विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन


सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तय करेंगे कि पात्र शिक्षकों को नियुक्ति पत्र कब से दिया जाए।

विचार-विमर्श में इस पर भी चर्चा की जाएगी कि टीईटी में 82 अंक पर पास किए जाने वालों को आवेदन का मौका दिया जाए या नहीं। उन्हें यदि मौका दिया जाना है तो उनके कब से कब तक आवेदन लिया जाएगा।
विज्ञापन

सात चरणों की हो चुकी है काउंसलिंग

बेसिक शिक्षा विभाग ने उच्च प्राथमिक स्कूलों में पहली बार विज्ञान-गणित शिक्षक पद पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन लिए थे। इसके लिए जूनियर वर्ग में टीईटी पास बीएड डिग्रीधारियों को पात्र माना गया।

शिक्षक भर्ती के लिए शैक्षिक मेरिट को आधार मानते हुए सात चरणों में काउंसलिंग कराई गई। उच्च प्राइमरी स्कूलों में शिक्षक के सभी पद पूर्व में पदोन्नति से भरते जाते रहे हैं, इसलिए शिक्षकों ने इसका विरोध करते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार ने इस शर्त के साथ काउंसलिंग कराने की अनुमति दी थी कि नियुक्ति पत्र तभी बांटे जाएंगे जब अंतिम निर्णय आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें