फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन के पैकेट से निकली तली हुई छिपकली, शिकायत पर धमकाया

Mon, 27 Jun 2016 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नमकीन में म‌िली छ‌िपकली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पीजीआई इलाके में रविवार को नमकीन के पैकेट से छिपकली निकली। एक ब्रांड की नमकीन बनाने वाली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर इसकी शिकायत ग्राहक ने की तो कंपनी के स्टाफ ने उल्टा उसी को धमका दिया। 
विज्ञापन


अब ग्राहक ने इसकी शिकायत एफएसडीए से करने की बात कही है। तेलीबाग से वृंदावन रोड पर एक परचून की दुकान से अनिल ने 10 रुपये का नमकीन का पैकेट खरीदा। 

इस पैकेट को जब खाने केलिए उसने फाड़ा तो उसमें से साबुत छिपकली निकली। देखने से ही लग रहा था कि मरी हुई मछली को नमकीन के साथ ही तल दिया गया हो। 
विज्ञापन

बाजार का खाने से पहले रहें सावधान - फोटो : amar ujala
इसकी शिकायत कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 0522 6591240 पर उसने की। यहां उसकी बात सुनने के बजाय सपोर्ट स्टाफ ने उल्टा गाली गलौज करना शुरू कर दिया। अनिल का कहना है कि सोमवार को वह एफएसडीए से इसकी शिकायत करेगा।
 
नमकीन का पैकेट भी उसने छिपकली समेत सुरक्षित रखा है। वहीं एफएसडीए के अभिहित अधिकारी एसपी सिंह ने शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें