फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदी महिला का शव सात दिन बाद बरामद, जानिए क्या था मामला

Thu, 30 Jan 2020 12:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रुचि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ में गोर्साइंगंज के सिठौली कला निवासी रुचि सिंह (21) ने 22 जनवरी को पति संजय सिंह से झगड़े के बाद इंदिरा नहर में छलांग लगा दी थी। सप्ताहभर बाद महिला का शव बुधवार को हंसवा पुल के पास उतराता मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजवाया।

विज्ञापन


महिला के पिता राम अवध सिंह ने मंगलवार रात को दामाद, बेटी के ससुर, सास पर दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र उपाध्याय के मुताबिक, दो दिन पहले अचली खेड़ा बैराज को झुकाया गया था।

इसके चलते पानी का बहाव काफी कम हो गया और बैराज में मवेशियाें के शव के बीच विवाहिता की लाश दब गई। हफ्ताभर बाद भी जब महिला का कुछ पता नहीं चला तो बुधवार सुबह करीब दस बजे बैराज को उठवा दिया। इसके बाद हंसवा पुल के पास रुचि का शव उतराने लगा। शव जैसे ही बाहर निकलवाया गया, परिवारीजन चीख उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने लगाए आरोप

वहीं, मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि ससुरालीजन आए दिन दहेज में रुपये की मांग करते थे। इसे लेकर पति संजय सिंह, ससुर विजय सिंह व सास मिलकर उसे पीटते थे। आरोप है कि दामाद ने पिता व मां संग मिलकर बेटी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव नहर में फेंक दिया।

पुलिस के मुताबिक, 22 जनवरी को झगड़े के बाद घर से निकली रुचि ने अपनी मां को फोन कर खुदकुशी करने की बात कही थी। इस पर मां ने पिता को भेजने की बात कहते हुए उसे ऐसा करने से मना किया और संजय को कॉल की, लेकिन तब तक रुचि मोबाइल बंद कर घर से निकल चुकी थी। एक हफ्ते से गोताखोर व एसडीआरएफ  की मदद से पुलिस रुचि को तलाश रही थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें