पिता और भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उनके साथ भी बदतमीजी की। व्हाट्सएप पर आरोपी ने आतंकित करने के इरादे से पिस्टल की एक फोटो भी भेजा है, जिसे खरीदकर लाने की बात लिखी है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन घंटे में आरोपी नितिन चौहान निवासी धामपुर, बिजनौर (हाल दून विहार देहरादून) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
एसओ अशोक राठौड़ ने बताया पुलिस ने धमकी में प्रयुक्त फोन जब्त कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि आरोपी 2013 से राजपुर रोड के एक संस्थान में पढ़ रहा था। पिछले साल वह पासआउट हुआ था। छात्रा को वह अगस्त 2018 से जानता था। पीड़िता के पिता से वह जबरदस्ती उसका हाथ मांग रहा था।