आशियाना थाने के सिपाही अश्वनी प्रताप सिंह यादव के खिलाफ सहकर्मी महिला सिपाही ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
महिला सिपाही ने सहकर्मी अश्वनी प्रताप सिंह यादव के खिलाफ शिकायत की थी। उसका आरोप था कि अश्वनी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब वह शादी करने से इनकार के साथ ही उसे धमका रहा है।
पीड़िता ने आशियाना एसएचओ परमहंस गुप्ता और सिपाही बृजेश कुमार पर आरोपी अश्वनी को बचाने का आरोप भी लगाया था।
मामले में डीसीपी महिला अपराध के आदेश के बाद रविवार को पीड़िता की तहरीर पर आशियाना थाने में आरोपी सिपाही के खिलाफ से दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी तफ्तीश एसीपी कैंट अर्चना सिंह को सौंपी गई है।