फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में वारदात: आठ माह पुराने विवाद में छह युवकों ने चाकुओं से गोदा, युवक की मौत

Mon, 10 May 2021 11:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

 मृतक चंपापुरी की गली नंबर चार का रहने वाला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब आठ माह पुराने विवाद में युवक की हत्या की गई है।  
 
विज्ञापन
मृतक विकास - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंपापुरी जलघर में रविवार रात छह युवकों ने एक व्यक्ति की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी। मृतक विकास (22) चंपापुरी की गली नंबर चार का रहने वाला था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि करीब आठ माह पहले किसी बात को लेकर हुई कहासुनी को लेकर यह हत्या की गई है। मृतक का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में तीन नामजद समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंपापुरी निवासी विकास तीन भाइयों में मंझला था। रविवार देर शाम वह जलघर परिसर में आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान छह युवक वहां पहुंच गए। उनमें एक युवक के साथ विकास की करीब आठ माह पहले कहासुनी हुई थी। उक्त युवकों को आता देख विकास ने वहां से भागने का प्रयास किया लेकिन कुछ दूरी पर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद विकास के पैरों पर चाकुओं से कई वार किए गए, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने विकास को संभाला और भिवानी में अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे हिसार रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सिटी थाना पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया। दोपहर बाद सिविल अस्पताल में उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई सुखबीर और रवि के बयान पर चंपापुरी निवासी अजय, रावलधी निवासी टांडा व एक अन्य नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें