फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास ने नहीं की विदाई तो बहू ने फांसी लगाई

Mon, 12 Aug 2013 08:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज क्षेत्र में रविवार शाम विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटकता मिला। काम से लौटे पति ने दरवाजा खटखटाया, जवाब न मिलने पर अंदर झांका तो पत्नी को फंदे पर लटका देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपपुर खदरा निवासी प्रदीप की शादी तीन माह पहले ही गाजीपुर निवासी वैशाली (26) से हुई थी। भाई रवि शनिवार को उसे विदा कराने ससुराल गया था। सास निर्मला व पति ने भेजने से इन्कार कर दिया।

इसे लेकर वैशाली की पति से कहासुनी हुई थी। भाई के साथ न भेजे जाने से वैशाली काफी नाराज थी। रविवार को पति के काम पर जाने के बाद वैशाली ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को घर पहुंचे प्रदीप ने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तो अंदर वैशाली फंदे पर लटक रही थी।

सूचना पर पुलिस के साथ ही मायके वाले भी पहुंच गए। पिता ओमप्रकाश ने फिलहाल ससुराल वालों पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें