फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो युवकों ने गंवाई जान, जिम्मेदार चालक फरार

Mon, 12 Aug 2013 08:17 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के जिम्मेदार चालक वाहन समेत फरार हो गए। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

गोसाईगंज क्षेत्र में रविवार शाम बाइक से जा रहे युवक को बेकाबू डंफर ने रौंद दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने डंफर चालक का पीछा किया लेकिन वह भाग निकला।

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोसाईगंज के बिरूहा गांव निवासी आनंद वर्मा (23) लखनऊ स्थित पराग बूथ में काम करता था।
विज्ञापन


रविवार शाम पांच बजे आनंद अर्जुनगंज स्थित खुर्दही बाजार में खरीददारी करने जा रहा था। रास्ते में बेकाबू डंफर ने उसे रौंद दिया। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर पर कोहराम मच गया। पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
वहीं संडीला के ग्राम शिवदीन खेड़ा निवासी शराफत (19) ईद पर उन्नाव अपने रिश्तेदार के घर गया था। वापस लौटते समय गांव की ही रेहाना (25) मिल गई।

शराफत ने उसे भी बाइक पर बैठा लिया। रहीमाबाद के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। ठोकर लगने से रेहाना अलग जा गिरी। हादसे में उसे मामूली चोट ही लगीं।
विज्ञापन


जबकि शराफत वाहन में फंसकर घिसटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया था। मौत की खबर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें