फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी बदमाश

Wed, 22 Aug 2018 07:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी विजय सिंह
विज्ञापन

यूपी एसटीएफ ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार के इनामी बदमाश विजय सिंह उर्फ विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। विजय के खिलाफ फैजाबाद, आजमगढ़ और बस्ती के कई थानों में मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ कई दिनों से इसकी तलाश में जुटी हुई थी। आजमगढ़ से फरार इस अपराधी के दिल्ली में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आज इसे गिरफ्तार कर लिया।

बताते चलें कि 26 मई को विजय सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अरुण नामक युवक पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद मामले की सूचना आजमगढ़ पुलिस ने एसटीएफ को दी थी।
विज्ञापन


आरोपी की गिरफ्तारी करने पहुंची पुलिस पर फायरिंग करने के साथ ही विजय मौके से भागने में कामयाब हो गया था, जबकि इसके दो साथियों रितेश और अनुराग सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी विजय के खिलाफ फैजाबाद, बस्ती और आजमगढ़ में कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसके चलते पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें