फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी सोमवारः तीन बड़े अपराधों से थर्रा गया लखनऊ!

Tue, 20 Jan 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आशियाना इलाके में बेखोफ बदमाशों ने सोमवार रात सर्राफ दंपती से नौ किलो चांदी के गहने लूट लिए। वारदात उस वक्त हुआ जब दंपती गहनों की सप्लाई करने निकला था। इस बीच दो बाइकों से पहुंचे चार बदमाशों ने उनकी स्कूटी को टक्कर मारी और गहनों से भरा बैग लूट लिया। देर से मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती पर सवालों की झड़ी लगा दी और मामला संदिग्ध बताना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


निशातगंज निवासी सर्राफ डॉ ऋतुराज गुप्ता और उनकी पत्नी डॉ. सौदामिनी राज जैन सोमवार को सरोजनीनगर के गौरी बाजार में तगादा वसूलने के बाद स्कूटी से आशियाना पहुंचे। वहां पावर हाउस के पास चौराहा कान्हा ज्वैलर्स पहुंचे। बकाया रकम देने के बजाय दुकान मालिक ने कुछ गहने लौटाए। इस तरह नौ किलो चांदी के गहनों से भरा बैग स्कूटी से लेकर वे लौट रहे थे।

रास्ते में पीछे से आई दो मोटरसाइकिलों ने आशियाना पुलिस चौकी से चंद कदम दूर ओवरटेक करके स्कूटी रुकवाने की कोशिश की। इरादा भांपकर ऋतुराज ने रफ्तार बढ़ाने की कोशिश की तो एक बदमाश ने टक्कर मार दी। स्कूटी लड़खड़ाने के साथ सौदामिनी गिर गई। इस बीच एक बाइक की पिछली सीट पर बैठे बदमाश ने झपट्टा मारा और स्कूटी के फुटरेस्ट पर रखा गहनों से भरा बैग लूट लिया।
विज्ञापन
Trending Videos

अमीनाबाद में कॉपी-किताबों के कारोबारी को मारी गोली

अमीनाबाद में सोमवार की शाम को कॉपी-किताबों के कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली व्यापारी के कंधे में जाकर लगी। हमला करने के बाद बेखौफ बदमाश वहां से भाग निकले। घायल व्यापारी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

अमीनाबाद के कच्चा हाता निवासी आमिर की कोहिनूर के नाम से कॉपी-किताबों का कारोबार है। साथ ही गुइन रोड पर मॉडर्न के नाम से शॉप है, जहां से वह कार्ड बेचने का व्यवसाय करते हैं। आमिर सोमवार को दिनभर का काम निपटाने के बाद घर पहुंचा।
इसके बाद उसने घर के बाहर ही अपनी सीआरवी गाड़ी पार्क कर दी। छोटे भाई आदिल के साथ बाइक पर बैठकर मलाई-रबड़ी खरीदने जा रहा था। रामा बुक डिपो के बगल वाली गली में पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुये फायरिंग शुरू कर दी।

कंधे में गोली लगते ही वह बाइक जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर अमीनाबाद समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायल आमिर को बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

एलयू में छात्रों के दो गुट भिड़े, फायरिंग

लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास में दो गुटों में तनातनी के चलते सोमवार रात एक गुट ने दूसरे के कमरे पर धावा बोला और हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाई। एलयू प्रशासन ने छात्रावास की तलाशी ली और पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सुभाष छात्रावास में रहने वाले बीसीए छात्र अर्पित बाथम का कमरा नंबर 90 में रहने वाले सत्यप्रकाश यादव से विवाद हो गया था। अर्पित ने साथियों की मदद से सत्यप्रकाश को पीटकर घायल कर दिया। सत्यप्रकाश ने इसकी शिकायत एलयू प्रशासन और पुलिस से की।

रात तक कोई कार्रवाई नहीं होने पर सत्यप्रकाश का साथी शिवम यादव उर्फ राकी अपने साथियों के साथ सुभाष छात्रावास पहुंचा। बदला लेने के लिए अर्पित की तलाश की। काफी देर चले हंगामे के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। अफरातफरी मचने पर छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन व पुलिस को फोन किया। इस बीच शिवम अपने साथियों को लेकर खिसक लिया।

एलयू प्रशासन ने पुलिस को साथ लेकर हॉस्टल की तलाशी ली। इसके साथ ही पुलिस ने अर्पित को हिरासत में लिया है। उसे हसनगंज कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें