हसनगंज इलाके में मंगलवार शाम मासूम छात्रा को ट्यूशन पढ़ाने वाले अधेड़ को उसके ही घर पर बच्ची के परिवारीजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी।
बीच बचाव करने पहुंचे ट्यूटर के परिवारीजनों की भी धुनाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आरोपी ट्यूटर को कोतवाली उठा लाई।
पुलिस ने मासूम की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। बहरहाल पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
पुलिस के मुताबिक, डालीगंज निवासी चंद्रिका (54) मोहल्ले में आठ वर्षीय बच्ची को हफ्ते भर से पढ़ाने उसके घर जाता था। आरोप है कि मासूम से ट्यूटर ने छेड़छाड़ व बदसुलूकी की।
देर शाम घर पहुंची मां को बच्ची ने आपबीती बताई। मां ने फोन पर पति को इसकी जानकारी दी। इससे नाराज पति ने ट्यूटर के घर पहुंचकर उसे बंधक बनाकर पिटाई की।