फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नगर के एक होटल में छापा मारकर अंतरराज्यीय देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। मौके से उत्तराखंड की तीन और यूपी के गांव की दो युवतियां, देह व्यापार का संचालक कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि काशीपुर मार्ग पर स्थित होटल एक में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलने की सूचनाएं मिल रही थी। इस पर पुलिस ने मंगलवार को को सीओ एमएन सिंह के नेतृत्व में होटल पर छापा मारा।

पुलिस ने होटल को चारों ओर से घेर लिया। मौके से पुलिस ने युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, जो पांच कमरों में थे।
विज्ञापन

सगी बहनें भी शामिल

एक ने अपना नाम शफी पुत्र कलुआ वार्ड 11 ठाकुरद्वारा, मिर्जा गालिब पुत्र जुनैल आबदीन निवासी वार्ड 12 ठाकुरद्वारा, जाकिर पुत्र छोटे निवासी इस्लाम नगर थाना कुंडा उत्तराखंड नजमुल हसन उर्फ भूरा उर्फ इकरार पुत्र अली जान निवासी जमालगंज थाना टांडा रामपुर बताया।

जबकि पकड़ी गई युवतियां उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव सरबर खेड़ा की हैं, जो आपस में बहनें हैं। दो सगी बहनें कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव चमरावाला की है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान के साथ ही शराब की बोतलें आदि बरामद की है।

पुलिस के अनुसार गालिब ने बताया कि इस होटल को वह, डा. रईस और शमशेर अली चलाते हैं। पकड़े गए युवक युवतियों के लिए उन्होंने एक एक हजार रुपये लेकर कमरे बुक किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें