फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में महिला तीमारदार से छेड़छाड़, स्वीपर पर आरोप

Sat, 01 Dec 2018 01:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के बीकेटी स्थित रामसागर मिश्रा सौ शैय्या अस्पताल में बृहस्पतिवार को एक महिला तीमारदार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी सफाईकर्मी पर छेड़छाड़ समेत गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमएस से लिखित शिकायत की है। सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


बीकेटी के एक गांव की रहने वाली महिला ने बेटे को 28 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। बृहस्पतिवार रात एक सफाईकर्मी नर्सेज के बुलाने की बात कहकर महिला को कमरे में ले गया। जहां महिला से उसने छेड़छाड़ की। विरोध पर आरोपी ने महिला को धमकाया।

महिला उसे धक्का देकर बाहर निकली और शोर मचाया। इससे अस्पतालकर्मी व नर्सेज आ गईं। महिला ने मामले की पूरी जानकारी नर्सिंग स्टाफ को दी। इस बीच आरोपी सफाईकर्मी भाग निकला। पीड़िता ने सफाईकर्मी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएमएस से लिखित शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पीड़ित महिला पर अफसर-कर्मचारी सुलह का दबाव बना रहे हैं। सीएमएस डॉ. अजय अग्रवाल के मुताबिक, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें