फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP में 30 वारदातों के बाद, वह UP आया पर हुआ गिरफ्तार

Wed, 18 Sep 2013 08:05 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरबाग पुलिस ने सोमवार देर रात तमिलनाडु टप्पेबाजों के अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर महाराणा प्रताप चौराहे से त्रिचुरापल्ली के एक टप्पेबाज को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के पास से फ्रांस निर्मित 0.25 बोर पिस्टल व उसका लाइसेंस, 30 हजार रुपये नगदी, आईपैड, तीन पर्स, वीसा, स्मार्टकार्ड, क्लब का मेंबरशिप कार्ड, शॉपिंग कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया है।

आरोपी ने रेलवे स्टेशन से एक जज की बेटी से फ्रांसीसी पिस्टल उड़ाई थी। उसने कैसरबाग से एक महिला पत्रकार समेत जयपुर, दिल्ली व मध्यप्रदेश में टप्पेबाजी की 30 से अधिक वारदातें कुबूली हैं।
विज्ञापन


पुलिस वारदातों की तस्दीक करा रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।इंस्पेक्टर कैसरबाग राज बहादुर साहू के मुताबिक, बीते 14 सितंबर की रात टप्पेबाजों ने रुपये गिरने का बहाना बनाकर महिला पत्रकार अमिता वर्मा की कार से पर्स उड़ा दिया था। पर्स में 50 हजार रुपये व एपल का आईपैड था।

सूचना पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। महिला पत्रकार ने पुलिस को आरोपी के दक्षिण भारत की बोली बोलने की बात बताई थी, जिससे पुलिस का शक तमिलनाडु गैंग पर टिक गया।
विज्ञापन


पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिरों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की और इस तरह हरिहरन पकड़ में आ गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें