फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुपरटेक घपले में फायर ब्रिगेड के छह तत्कालीन सीएफओ भी दोषी, कड़ी कार्रवाई के लिए लिखा पत्र

Sat, 23 Oct 2021 12:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नोएडा के सुपरटेक मामले में कड़ी कार्रवाई के लिए शासन ने गृह विभाग को पत्र लिखा है। मामले में छह सीएफओ दोषी ठहराए गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सुपरटेक घपले में छह तत्कालीन मुख्य अग्निशमन अधिकारियों (सीएफओ) को भी दोषी ठहराया गया है।

विज्ञापन


अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार ने बताया कि तत्कालीन सीएफओ आरपी सिंह त्यागी, अरुण चतुर्वेदी, आईएस सोनी, महावीर सिंह, अमन शर्मा और मुनेंद्र कुमार त्यागी के खिलाफ कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की सिफारिश गृह विभाग को भेजी गई है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने सुपरटेक लिमिटेड के अवैध टावरों टी-16 तथा टी -17 को ध्वस्त करने के आदेश दिए हैं। ये निर्माण अवैध रूप से स्वीकृत मानचित्रों पर हुए थे और निर्माण को अग्निशमन विभाग ने भी एनओसी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक चार सस्पेंड : इस मामले में अब तक चार अधिकारी सस्पेंड किए जा चुके हैं। घपले के दौरान नोएडा में अलग-अलग पदों पर रहे 4 आईएएस समेत 26अफसरों को जिम्मेदार ठहराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें