फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: फरियाद लेकर पहुंची युवती तो सिपाही ने शुरू कर दी अश्लील चैटिंग, चैट वायरल होने से मचा हड़कंप

Tue, 14 Sep 2021 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सिपाही युवती को रात में अश्लील मैसेज कर रहा था। सुबह युवती ने इसकी जानकारी दी तो परिजनों ने बदनामी होने की बात कहकर उसे चुप करा दिया लेकिन युवती ने मैसेज के चैट वायरल कर दिए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आशियाना थाने में तैनात एक सिपाही की हरकतों से परेशान युवती ने सोमवार को उसके अश्लील मेसेज के चैट वायरल कर दिए। इससे महकमे में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र मिश्रा के मुताबिक, आरोपी सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


आशियाना की युवती का किसी से रुपयों के लेनदेन का विवाद है। इसकी शिकायत लेकर वह कुछ दिन पहले थाने गई थी। आरोप है कि सिपाही की कॉल पर वह दो दिन पहले वह थाने पहुंची। सिपाही नहीं मिला तो वह लौट गई। उसी शाम को सिपाही ने व्हाट्सएप पर मेसेज भेजा। युवती ने कोई जवाब नही दिया।

युवती के मुताबिक, रात में सिपाही अश्लील मेसेज करने लगा। विरोध पर धमकाने लगा। सुबह युवती ने इसकी जानकारी तो परिजनों ने बदनामी होने की बात कहकर उसे चुप करा दिया। लेकिन सिपाही उसे लगातार मेसेज भेजता रहा।
विज्ञापन


अश्लील चैटिंग को युवती ने सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों को ट्वीट किया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवती और आरोपी सिपाही के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

पीड़िता के थाने आने व उसके मामले की जानकारी होने के बाद चैटिंग व सिपाही की भी जानकारी कर ली जाएगी। जिस तारीख को युवती आने की बात कह रही है। इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। उस दिन तैनात सभी सिपाहियों से पूछताछ की जा रही है। देर शाम को थाने में सभी सिपाहियों की बैठक भी बुलाई गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें