फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: घाघरा नदी में उतराती मिली महिला की लाश, मचा हड़कंप

Tue, 14 Sep 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

महिला की पहचान मकरहां गांव की रहने वाले जगदीश गुप्ता की पत्नी रुपमणि के रुप में हुई। महिला के पति व बड़े बेटे के साथ कहीं बाहर रहकर काम करते हैं। जबकि वह यहां अपनी अपने दो बेटियां व एक बेटों के साथ परिवार में रहती थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के बेलघाट थानाक्षेत्र में एक महिला का शव घाघरा में उतराता मिला है। मंगलवार की सुबह बेलघाट इलाके के मकरहां में एक महिला की पानी में उतराती लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई। उधर, महिला के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि पुलिस का कहना है कि महिला की पानी में डूबकर मौत हुई है।

विज्ञापन


महिला की पहचान मकरहां गांव की रहने वाले जगदीश गुप्ता की पत्नी रुपमणि के रुप में हुई। महिला के पति व बड़े बेटे के साथ कहीं बाहर रहकर काम करते हैं। जबकि वह यहां अपनी अपने दो बेटियां व एक बेटों के साथ परिवार में रहती थी। मंगलवार की सुबह तकरीबन 8.30 बजे ग्रामीणों ने घाघरा नदी में शव देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के परिवार वालों का कहना है कि वह सोमवार की शाम से ही घर से निकली थी, तभी से घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। वहीं, महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें