फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर कपड़े उतारने गई लड़की के साथ अधेड़ ने किया गंदा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कानपुर शहर के कर्नलगंज में अधेड़ मोहम्मद उमर (45) ने 13 साल की बच्ची को बंधक बनाकर रेप किया। बच्ची छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी तभी पीछे से उमर भी आ गया और छत पर बने कमरे में ले जाकर बच्ची से रेप किया।
विज्ञापन


चीखपुकार सुनकर परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के भाई ने आरोपी के खिलाफ बंधक बनाकर रेप, मारपीट की रिपोर्ट लिखाई है।

एक कॉलोनी निवासी महिला के पति का निधन हो चुका है। वह दो बेटियों ओर एक बेटे के साथ कॉलोनी में रहती है। पहली मंजिल पर टेनरी कर्मचारी मोहम्मद उमर परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने अधेड़ को जमकर धुना

पीड़िता के भाई ने बताया कि शनिवार को 13 वर्षीय छोटी बहन छत से कपड़े लेने गई थी। इसी दौरान मोहम्मद उमर भी पहुंचा और बच्ची को छत पर बने कमरे में मुंह दबाकर दबोच लिया। इसके बाद बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर रेप किया।

बड़ी बहन छत पर गई तो बंद कमरे से चीख सुनाई पड़ी। उसने शोर मचा दिया, तो परिजन और मोहल्ले वाले छत पर पहुंचे। आरोपी को खींचकर निकाला और धुनाई कर दी।

कर्नलगंज एसओ ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जाएगा। उधर आरोपी के परिजन सहित कई लोग थाने पहुंचे और पीड़ित परिजनों पर दबाव बनाने के लिए हंगामा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें